जशपुर: जशपुर जिले के पाकरगांव में टेंट हाउस गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकरगांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। शुक्रवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार पास में जलाए जा रहे कचरे से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गोदाम में रखा लाखों रुपये