अमरोहा: अमरोहा डीएफओ आवास के पास हरे-भरे आम के पेड़ों की अवैध कटाई, वन मंत्री की फटकार के बाद वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
Amroha, Amroha | Oct 25, 2025 अमरोहा में पर्यावरण विरोधी कारनामों का बड़ा मामला सामने आया है। डीएफओ आवास के पास कई हरे-भरे आम के पेड़ काट दिए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।मामला जब कल शुक्रवार को वन मंत्री केपी मलिक तक पहुंचा, तो उन्होंने इस पर कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया