रजौली: हरदिया में विशेष आम सभा का आयोजन, वरिष्ठ नागरिक को किया गया सम्मानित
रजौली प्रखण्ड के हरदिया पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को मुखिया पिन्टू साव के नेतृत्व में स्वराज के 75 वें वर्ष के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया,जिसका मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से ग्राम स्वराज की स्थापना है।कार्यक्रम के शुरुआत में हरदिया सेक्टर ए निवासी वरीय नागरिक ब्रह्मदेव सिंह को शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।