दतिया नगर: सपा पहाड़ के बच्चे की रेबीज से मौत, वैक्सीन के 3 डोज भी रहे बेअसर, 25 दिन पहले कुत्ते ने काटा था
दतिया में रेबीज का एक चौंकाने वाला और चिंता बढ़ाने वाला मामला सामने आया है।आवारा कुत्ते के काटने के 25 दिन बाद 6 साल के एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन की तीन डोज दी जा चुकी थीं। यह जिला स्तर पर ऐसा पहला मामला है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर और गर्दन पर काटने से वायरस तेजी से फैला।