लोहाघाट: रोडवेज कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 4 घंटे तक बस सेवा का संचालन रोका
मंगलवार को रोडवेज डिपो कार्याशाला पर सुबह करीब 10 बजे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जोशी और कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महिपाल सिंह के नेतृत्व में वाहन चालकों ने प्रदर्शन किया और बसों का संचालन ठप कर दिया। उन्होंने कहा कि वाहनों के संचालन में मनमानी हो रही है। उन्होंने कहा कि लोहाघाट से परिवहन निगम की बस नैनीताल संचालित होती है।