झालरापाटन: बोरदा गांव के समीप अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार पलटी, 32 वर्षीय युवक की हुई मौत
झालावाड़ में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में झालरापाटन निवासी 32 वर्षीय युवक जीवन गुर्जर की मौत हो गई। बोरदा गांव के समीप उसकी फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 7:00 बजे बताया की। पुलिस के अनुसार, जीवन गुर्जर पुत्र नंदाजी मंगलवार शाम भैसौदा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ।