मंदसौर: तेलिया तालाब में फिर मिलीं मृत मछलियां, पर्यावरणीय खतरा बढ़ा
मंदसौर के तेलिया तालाब में दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में मृत मछलियां और पानी के सांप पाए गए, बार-बार हो रही इस घटना से तालाब का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। आशंका है कि पानी में विषैले तत्व या ऑक्सीजन की कमी के कारण जलीय जीवों की मौत हुई है,स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है,