बांसवाड़ा: शहर के नूतन स्कूल खेल मैदान में युवा संबल मेले में रोजगार के अवसर, 2000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
शहर के नूतन स्कूल खेल मैदान में युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। मेले में 30 से अधिक निजी कंपनियां भाग ले रही हैं, जो 2000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार मेले को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अब तक 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।