नरपतगंज: फुलकाहा पुलिस ने मानिकपुर बॉर्डर के समीप 49 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर बॉर्डर के समीप फुलकाहा पुलिस ने 49 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।