खालवा: खंडवा में चोर समझकर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को पीटाः दबिश देने बिना वर्दी पहुंचे थे, लोगों ने लाठी-डंडों से की मारपीट
Khalwa, Khandwa | Jun 10, 2026 खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के ग्राम कुमठी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।