जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा रविवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के कार्यों का रविवार को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अशोक कुमार ने बालोतरा शहर क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।