धारी ब्लॉक के पलड़ा, गुनियालेख व निकट के कई गांवों में पेयजल संकट, समस्या के समाधान के लिए डीएम से की मुलाकात
धारी ब्लॉक के पलड़ा, गुनियालेख व इसके निकट के कई गांवों में पेयजल संकट है। इस समस्या के समाधान के लिए मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात की। साथ ही बताया ग्राम सभा देवनगर पलड़ा के भूगड़ा के गधेरे सदाबहार पर्याप्त पानी बेकार बहता रहता हैं , जबकि ऊपर की ओर रहने वाली कई गाँवों की बड़ी आबादी वर्षो से पेयजल संकट को झेल रही हैं।