बेतिया मे सघन वाहन जांच अभियान, लौरिया पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग पर की सख्त कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शाम में लौरिया के प्रभु चौक सहित एनएच और मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा और पुलिस टीम ने विशेष जांच चौकी लगाकर सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच की।