गुना जिले में म्याना थाना के म्याना कस्बे में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे विद्युत कंपनी के खंबे में फाल्ट के चलते करंट जमीन पर फैल गया। 29 अक्टूबर दोपहर को एक गाय की मौत हो गई। लोगों ने नाराजगी जताई, विद्युत कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए है। कहा, पास में ही गर्ल्स हॉस्टल और स्कूल है बड़ी दुर्घटना हो सकती है, लोगों ने सही मेंटेनेंस की मांग की है।