राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सिवनी पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के अभियान “सम्मान व सृजन” के अंतर्गत रक्षित केंद्र सिवनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम में एसपी सुनील मेहता ने एनएसएस वालेंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स तथा सृजन स्कूल व दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।