मनकापुर: पुरानी रंजिश के चलते तंबाकू लाते समय युवक से हुई मारपीट, आंख और घुटने में आई चोट, मोतीगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मोतीगंज के राजापुर परसौरा गांव निवासी सोहनलाल वर्मा ने गांव के ही कृष्ण मुरारी शुक्ला और शिवाकांत वर्मा पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि तंबाकू लाते समय रास्ते में रोककर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसे आंख और घुटने मे चोट आई। सोमवार 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है।