बांधवगढ़: मुहर्रम पर उमरिया में निकला शेरों का काफिला, परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम
उमरिया में मातमी पर्व मुहर्रम के अवसर पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत शेरों का भव्य काफिला निकाला गया। सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट से शुरू हुई इस अनूठी परंपरा ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।शेर का रूप धारण किए युवक और नन्हे-मुन्ने बच्चे पारंपरिक बाजों की धुन पर नगर की गलियों में नृत्य करते हुए घर-घर पहुंचे। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक श्रृंगार से सज