बैतूल: सिल्लोट निवासी राज मिस्त्री की वाइब्रेटर चलाते समय करंट लगने से हुई मौत
Betul, Betul | May 23, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर इलाके में एक राज मिस्त्री की करंट लगने से मौत होने की घटना सामने आई है।पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाकर गुरुवार शव का पीएम करवाया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिल्लोट निवासी दीपचंद सदर में निर्माणाधीन भवन में वायब्रेटर चला रहा था।इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई।