गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र की अमूरतानी में आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा 115 लीटर अवैध कच्ची शराब हुई बरामद
अवैध शराब की निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण के विरुद्ध गोरखपुर जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में आज जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमूरतानी में छाप मर गया जिसमें 115 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई वहीं 1200 किलोग्राम लहान भी नष्ट किया गया।