रीवा जिले के देवा जनपद पंचायत की अध्यक्ष रन्नू बीडी पांडे ने जनपद अंतर्गत विभिन्न विभाग के कर्मचारियों के ऊपर शासन की आदेश का पालन न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं आपको बता दें इनका कहना है कि सामान्य सभा की बैठक में कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आते हैं जिससे विकास रूपी कार्य पर चर्चा नहीं हो पाती है और 3 साल बीत जाने के बाद भी जनपद का कोई भी विकास नहीं हुआ है