सीतापुर: गुजरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गुजरात पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए पुलिसकर्मियों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।