किशनगढ़ बास के जुबेर ने श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व किया, अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट में लिया भाग
Kishangarhbas, Alwar | May 30, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र के बाग्थलला के अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर जुबेर खान श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व कर घर लौटे हैं।खैरथल रेलवे स्टेशन पर क्षेत्रवासीयों उनका स्वागत किया।शनिवार दोपहर 3 बजे जुबेर ने बताया कि 26 से 28 मई तक श्रीलंका के कोलंबो में इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज आयोजित हुई इसमें जुबेर ने ऑलराउंडर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाई।