मधुसूदनपुर थाना पुलिस ने ड्योढी एक्ट के एक प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र के भतोड़िया निवासी चंदन यादव के रूप में की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध ड्योढी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।