मोहनिया: मोहनिया के एसडीएम ने शहर में अलाव व्यवस्था का लिया जायजा, गरीबों के बीच बांटे कंबल; बीडीओ और ईओ रहे मौजूद
कैमूर जिले के मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मोहनिया शहर में अलाव व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ठंड में कांप रहे गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी मोहनिया मौजूद रहे।