मोहनिया: मुजान गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, एक पक्ष के तीन लोग हुए घायल
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुजान गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें लाठी डंडा चलने से तीन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में उपचार चल रहा है।