धनघटा: तिलकूपुर गांव में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, किसान का सपना हुआ चकनाचूर
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा तहसील क्षेत्र के पौली विकासखंड अंतर्गत तिलकूपुर गांव में बीती रात आए भीषण आंधी-तूफान ने एक युवा किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते सोनू पाल उर्फ जितेंद्र पाल का पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से तबाह हो गया। बताया जा रहा है कि आंधी की तेज रफ्तार से पोल्ट्री फार्म की छत उड़ गई, जिससे अंदर मौजूद करीब 5400 चूजे दब