कादीपुर: अखंड नगर थाना क्षेत्र के मरूई किशुनदास पुर गांव निवासी अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी
अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरूई किशुनदासपुर निवासी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप मौर्य की खेत में सिंचाई करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली है ,वही घटनास्थल पर पहुंची तत्काल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,यह घटना रविवार रात 11:00 बजे की है