बिदुपुर: हाजीपुर-महनार मार्ग पर हादसा: अर्धनिर्मित पुल धंसा, मिक्सचर वाहन पलटा, लोग बाल-बाल बचे
हाजीपुर–महनार मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान संवेदक की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। कार्य की धीमी और अव्यवस्थित शैली के कारण जहां पहले ही कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं अब भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान बनाए जा रहे दर्जनों पुल अब भी अधूरे पड़े हैं।