प्रतापपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर प्रतापपुर में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब
प्रतापपुर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक शकुंतला पोर्ते ने हनुमान मंदिर पहुँचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने आयोजित जगराता में सम्मिलित होकर भक्ति भाव से हनुमान जी की आराधना की और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।