भरगामा: धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार, एक-दूसरे को गले लगाकर दी मुबारकबाद
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के मस्जिदों और ईदगाहों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर सिरसिया हनुमानगंज स्थित ईदगाह मैदान में हजारों अकीदतमंदों ने एक साथ विशेष नमाज अदा की।