बयाना: बयाना में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
बयाना में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने दमदमा रोड स्थित पूर्व सांसद कार्यालय पर प्रखर राष्ट्रभक्त, विचारक एवं शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रंजीता कोली रहीं, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुढ़वार ने की।