सकलडीहा: बारिश से नौली गांव में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबे 5 लोग, 2 की हालत गंभीर
धानापुर थाना के नौली गांव में शुक्रवार तड़के भीषण हादसा हो गया। बारिश के कारण एक कच्चा मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त घर में सो रहे परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। गनीमत रही कि ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें शैलेंद्र और राजदेई देवी गंभीर रूप से घायल है, अन्य घायल शुभम नेहा तथा दिव्यांश है।