डीडवाना: विधायक आवास पर फाल्गुनी बयार में यूनुस खान ने कहा, आपसी भाईचारा ही असली त्यौहार, सैकड़ों गांव से उमड़ा जन सैलाब
निर्दलीय विधायक यूनुस खान के स्थानीय आवास पर होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आए और प्रेम भाईचारे का संदेश दिया। विधायक यूनुस खान ने कहा कि आपसी भाईचारा ही असली त्यौहार है। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत अभिनंदन भी किया। विधायक ने कहा कि डीडवाना विकास ही उनका लक्ष्य है।