शाजापुर: शाजापुर मंडी में 15 हजार क्विंटल से अधिक आवक, धनिया ₹10,850 और लहसुन ₹12 हजार प्रति क्विंटल तक बिका
शाजापुर कृषि उपज मंडी में बुधवार को अनाज, दलहन, तिलहन और सब्जी वर्ग मिलाकर कुल 15 हजार क्विंटल से अधिक कृषि उपज की आवक दर्ज की गई कृषि उपज मंडी कर्मचारी अनिल जैन से बुधवार 4:00 बजे के लिए प्राप्त भाव सूची के अनुसार सोयाबीन 511 क्विंटल आवक के साथ अधिकतम ₹6575 प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि गेहूं 3207 क्विंटल आवक के साथ ₹2640 प्रति क्विंटल तक पहुंचा