रामपुर: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्ता को चंदौसी से सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया
Rampur, Rampur | Aug 30, 2025 सिविल लाइंस पुलिस ने युवक को आत्महत्या को उकसाने के केस में वांछित अभियुक्ता को चंदौसी से पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया,न्यायालय ने अभियुक्ता को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन से मीडिया को भेजे प्रेस नोट में लिखा है कि शनिवार की सुबह 10:00 बजे चंदौसी से सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार करके शनिवार की दोपहर 2:30 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।