अनूपपुर: शारदा माइंस के पास टीले पर मिली महिला की सड़ी-गली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
जिले के चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा माइंस के पास एक सुनसान इलाके में मिट्टी के ऊंचे टीले पर बुधवार दोपहर करीब 25 वर्षीय महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक चरवाहे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। घटनास्थल से महिला की नई चप्पल, बैग और कुछ दस्तावेज बरामद हुए, जिनमें मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान हुई।