बिक्रमगंज: विक्रमगंज-सासाराम मुख्य मार्ग पर मानी मोड के पास कार की टक्कर से एक युवक की मौत
विक्रमगंज-सासाराम मुख्य मार्ग पर आज मंगलवार को सुबह 11 बजे कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजडीह गांव निवासी विनोद राम के बेटे रमेश कुमार के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि रमेश मानी स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में तेल भरवाकर घर लौट रहा था।