कटंगी: चिचगांव में धान की पौध में कीटनाशक छिड़काव करने गए किसान की खेत में मौत
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम चिचगांव में रविवार को धान की पौध में कीटनाशक का छिड़काव करने गए एक किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजनों ने किसान को खेत में अचेत पाया और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।