पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र के चाई टोला के पास एक युवक हथियार लहराते गिरफ्तार, गोली भी बरामद
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के चाई टोला के पास एक युवक को हथियार लहराना महंगा पड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाई करते हुए युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से गोली भी बरामद की गई है। इस घटना की पुष्टि मालसलामी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।