पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास से एक व्यक्ति को सफेद बालू लदे ट्रैक्टर के साथ किया गया गिरफ्तार
पटना में इन दिनों अवैध बालू का कारोबार जोरों पर चल रहा है। आए दिन पटना में पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जप्त करती रहती है। इसी क्रम में बुधवार को भी खाजेकला थानाक्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास से थाने की गश्ती दल के द्वारा अवैध रूप से बालू के परिवहन में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।मौके से सफेद बालू लदे ट्रैक्टर को भी बरामद किया गया है।