गोरखपुर: महिला की सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को बशारतपुर से शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीते दिनों शाहपुर थाना क्षेत्र से एक महिला का सोने की चेन लूटकर एक युवक फरार हो गया था। महिला के पति के तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आज सुबह बशारतपुर से आरोपी निहाल सोनकर को इस वारदात के इल्जाम में पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट की गई चेन को भी बरामद कर लिया है।