गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल
जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दर्जनों लोग एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है की वीडियो में दिख रहा है व्यक्ति भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री हर्ष श्रीवास्तव लाला व उनके साथी है। मारपीट का कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।