गोरखपुर: सम्राट अशोक क्लब गोरखपुर द्वारा पंथ पार्क से निकाली गई राष्ट्रीय प्रतीकों की भव्य झांकी
सम्राट अशोक क्लब गोरखपुर द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय की पंथपार्क से राष्ट्रीय प्रतीकों की भव्य झांकी निकाली गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार मौर्य ने आम जनमानस से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान ही राष्ट्रीय प्रेम की सच्ची अभिव्यक्ति है।