तालबेहट: बार क्षेत्र के इंद्रपाल सिंह जूदेव इंटर कॉलेज के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल, 1 की हालत मरणासन्न
बार थाना क्षेत्र के इंद्रपाल सिंह जूदेव इंटर कॉलेज के पास खड़ी बाइक में तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, बताया गया मुन्ना अपनी बाइक लेकर खड़ा था तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 1 की हालत मरणासन्न है,घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।