बरहट: कटौना बाईपास पर तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, तीन लोग घायल
Barhat, Jamui | May 8, 2026 जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित कटौना बाईपास पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान टेंगहरा गांव निवासी अमित कुमार, सूरज कुमार और एक रेलवे जेई के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने 2 बजे बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।