बहराइच: बहराइच जिलाधिकारी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए 9 अपराधियों को किया जिला बदर 15 थानों में उपस्थित के लिए किए गए पाबंद
बहराइच जिलाधिकारी ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही की है। गुरुवार को डीएम ने बताया की आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए व कानून व्यवस्था को जुश्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए आपराधिक छवि के 9लोगों को जिला बदर किया गया है जबकि 15लोगों को अपने-अपने थानों में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गयाहै। जिलाधिकारी मोनिका रानी की इस कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।