भिंड नगर: नगर निगम परिषद का गठन किए बिना रजिस्ट्री शुल्क वसूली के विरोध कांग्रेसियों ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिण्ड कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम परिषद का विधिवत गठन होने से पूर्व नगर निगम की दरों पर की जा रही रजिस्ट्री शुल्क वसूली के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सिंह सौजन्या को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नगर निगम परिषद का चुनाव नही होने तक नई दरो का शुल्क न लिया जाए