इटारसी कृषि उपज मंडी का मंगलवार को शाम करीब 4:00 बजे इटारसी एसडीएम एवं मंडी भा साधक निलेश शर्मा ने निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने भावांतर योजना के संबंध में मंडी सचिव प्रशांत पांडे से योजना संबंधी जानकारी ली साथ ही उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के समाधान को लेकर मंडी सचिव को एसडीएम ने निर्देश दिए