आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में बरदह थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है । ठेकमा निवासी जयप्रकाश गुप्ता पुत्र पन्नालाल गुप्ता द्वारा थाने पर सूचना दी गई थी । उसका पुत्र प्रत्युष गुप्ता रहस्यमय परिस्थितियों में गुमशुदा हो गया है । बरदह थाना की पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कर गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई ।