अररिया: खरैया बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर बेटे और पतोहू ने मां के साथ की मारपीट, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 8, 2025 शहर के खरैया बस्ती वार्ड संख्या 10 में जमीनी विवाद को लेकर बेटा - पतोहू ने मां को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिसे परिजनों के द्वारा मंगलवार की देर रात्रि 10 बजे के करीब सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल महिला शहर के खरैया बस्ती निवासी प्रभा देवी बताई जा रही है.